युवा उत्सव इंडिया @2047 के तैयारियों के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन

जिला युवा उत्सव का आयोजन 25 मई को प्रतिभागी 20 मई की सायं पांच बजे तक अपना पंजीकरण कर सकते है

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू युवा केन्द्र देवरिया द्वारा युवा उत्सव इंडिया @2047 के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बधुवार को बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के समस्त इंटर कॉलेजों/प्रशिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे। युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को मंच मिलेगा साथ ही उन्हें अमृत काल के दौरान अपनी भूमिका के प्रति सचेत भी करेगा। यह सार्वजनिक मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह सुनहरा अवसर है।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे नेहरू युवा केन्द्र देवरिया से समन्वय स्थापित करके कार्यक्रम स्थल संत विनोबा पी0जी0कालेज देवरिया में कौशल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग, पर्यटन विभाग, जिला क्रीड़ा विभाग, सेवायोजन विभाग, खादी ग्रामोद्योग, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी देवरिया द्वारा फर्स्ट एड, गौरया संरक्षण आदि से संबंधित द्वारा स्टॉल लगाकर युवाओं को जागरूक करने हेतु निर्देश दिया।
साथ ही संबंधित विभाग को यह भी निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्टॉल लगाने से दो दिवस पूर्व अर्थात 23 मई को कार्यकम स्थल का निरीक्षण अवश्य कर ले।
जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि जिला युवा उत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत काल में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 15 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री जी द्वारा दिये गए पंचप्रण के सिद्धांत पर केंद्रित होगी। जबकि मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता लैंडस्केप,नेचर पर केंद्रित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारंपरिक लोक सांस्कृतिक विधा को शामिल किया जायेगा।
बैठक में विकास तिवारी ने बताया कि जिला युवा उत्सव में 15 से 29 आयु समूह के छात्र/छात्राएं अथवा गैर छात्र युवा 20 मई 2023 की सायं पांच बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जिला स्तर पर चयनित विजेता युवाओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव, राज्य स्तर के विजेता युवाओं को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
बैठक में नोडल संस्था के प्राचार्य डॉ0 अर्जुन कुमार मिश्र, श्रम विभाग से शशि सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार, कृषि विभाग से अम्बरीष सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

44 minutes ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

1 hour ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

2 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

2 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

3 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

4 hours ago