चेंबूर में भीम शक्ति की ओर से सभा का आयोजन

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भीमशक्ति की ओर से चेंबूर के नालंदा हाल में भव्य सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने कहा कि आज केंद्र में सत्ता पर काबिज भाजपा की सरकार डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर के बनाये हुए भारतीय संविधान को बदलने पर तुली हुई है।राष्ट्रीय स्तर पर इसका विरोध केवल कांग्रेस और कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी कर रहे हैं।
हंडोरे ने अपने स्वागत भाषण के आरम्भ में भीम शक्ति के प्रतिनिधिओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा- न्याय मिलने तक कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारतीय संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए ही किया।भीम शक्ति की सभा का एक ही उद्देश्य और जरूरत है संविधान को बचाने की।इस सभा के माध्यम से हम सब भीम शक्ति के साथी इस बात का संकल्प लें की इस बार के लोकसभा चुनाव में वोटों का विभाजन नही होने देंगे।भाजपा को दिल्ली से बाहर रखने के लिए ऐसा करना,देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमकों कांग्रेस और राहुल गांधी के हाथों को ताकत देने का काम करना है।हमने अपने मंत्रित्वकाल में दलित और ओबीसी के क्षात्रों को उनकी अच्छी शिक्षा के लिए करोड़ों रुपयों का अनुदान दिया।उनके पक्के घर बनाने के लिए करोड़ों रुपयों का अनुदान सरकार से दिलाने का काम किया है।अपने काम के बारे में बात करना चाहें तो पुरा दिन बित जाएगा।
उन्होंने अपने भाषण के समापन पर भीम शक्ति के प्रतिनिधिओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हमको हर गाँव के हर घर में जाकर कांग्रेस और इंडिया आघाड़ी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील करना है।
मध्य प्रदेश भीम शक्ति के अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने नेता राज्यसभा सांसद चंद्रकान्त हंडोरे को राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाने का काम करना है।
मुंबई और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने ऑन लाइन भीम शक्ति के सैकड़ों प्रतिनिधिओं को सम्बोधित किया।
इस सभा में ज्ञानेश्वर वारखंडकर(गोवा राज्य अध्यक्ष)सुनील बोरसे(मध्य प्रदेश भीम शक्ति अध्यक्ष)दिनकर ओमकार,कैलाश सुखदाने,गोपाल नेत्रपाले,पूर्व महापौर,रवि सोनकाले,शशिकान्त बनसोडे(मुंबई भीम शक्ति अध्यक्ष)मधु मोहिते,दिलीप भोजराज,एन.के.काम्बले,पूर्व नगर सेविका संगीता हंडोरे,प्रज्योति हंडोरे,सुरेश जाधव,दामू कुर्मे,लक्ष्मण कालखेर,सम्पत लागाड़े,बापू थोरात,मिलिंद रणदिवे,वाल्मीकि काम्बले,मोहन माने,रवि माने,सचिन सिरवाड,के अलावा भीम शक्ति के कई नेता और सैकड़ों प्रतिनिधि सभा में शामिल थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 minutes ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

14 minutes ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

20 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

26 minutes ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

31 minutes ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

40 minutes ago