मूर्ति विसर्जन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

जनपद में 14 प्रमुख मूर्ति विसर्जन स्थल हुए चिन्हित, प्रत्येक स्थल पर रहेगी विशेष व्यवस्था

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने देर सायं मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

जनपद में मूर्ति विसर्जन की दृष्टि से चिन्हित किये गए प्रमुख स्थानों में कपरवार, भागलपुर, बरहज घाट, पटनवापुल, हेतिमपुर, महुआपाटन, सेमरा घाट, सेमरौना, नारायणपुर, केवनिया, भवानीछापर, नदावर, चनुकी व मेहरौना शामिल हैं। इस बार रुद्रपुर स्थित पिडरा पुल पर प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। इन सभी चिन्हित स्थलों को आदर्श विसर्जन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा और यहां विसर्जन के लिए सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विसर्जन स्थल के लिए एक-एक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी जिनका उत्तरदायित्व विसर्जन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, आने जाने हेतु अलग-अलग मार्ग की व्यवस्था, रूट चार्ट तैयार करना, बैरिकेडिंग, नाव, नाविक, गोताखोर की उपलब्धता, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना होगा। प्रत्येक विसर्जन स्थल पर मेडिकल किट सहित स्वास्थ्य टीम भी तैनात की जाएगी। जिन स्थानों पर अधिक संख्या में मूर्तियों का विसर्जन होता है, वहां शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने पब्लिक अड्रेस सिस्टम को भी लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिमा विसर्जन के दौरान आने वाले लोगों की संख्या के आधार पर प्रत्येक विसर्जन स्थल पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण के डिस्ट्रिक्ट सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के पश्चात 7 एवं 8 अक्टूबर को नदियों की सफाई की जाए और पर्यावरण की दृष्टि से प्रतिमा में प्रयुक्त हानिकारक सामग्रियों का सम्मान पूर्वक निस्तारण किया जाए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने स्थानीय आवश्यकता अनुसार प्लानिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विसर्जन स्थल पर तैनात प्रत्येक कर्मी को उनके दायित्वों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। मूर्ति विसर्जन स्थल पर आवश्यकतानुसार क्रेन उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने दुर्गा पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन के दौरान एहतियात बरतने एवं प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध भी किया।

बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सहित जिला प्रशासन के समस्त आला अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

1 hour ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

1 hour ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

1 hour ago

अग्निकांडों से सबक: कब जागेगा सुरक्षा तंत्र और जवाबदेही का सिस्टम?

अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…

11 hours ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

12 hours ago