नगरपालिका देवरिया में कुल 5 निरीक्षण कर एकत्रित किए गए 3 नमूने

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सहायक आयुक्त (खाद्य )ग्रेड -ll आर सी पाण्डेय ने बताया है कि आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को शुध्द एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के सप्तम दिवस में नगरपालिका देवरिया में कुल 5 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए।
शहर के भीखमपुर रोड स्थित मोर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के आउटलेट शॉप पर निरीक्षण किया गया तथा वहां पर खुले दालों की बिक्री को व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए मोर चॉइस ब्रांड बेसन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा एकत्रित किया गया तथा भीखमपुर रोड पर ही स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड की स्मार्ट प्वाइंट रिटेल स्टोर का औचक निरीक्षण करते हुए वहां नवरात्र हेतु संग्रहित खाद्य सामग्री डॉक्टर ब्रांड मिश्री का नमूना संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा एकत्रित किया गया तथा पंजाबी पापड़ का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष मल्ल द्वारा एकत्रित किया गया उपरोक्त अभियान अनवरत 3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा ,अभियान का निर्देशन/नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

3 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

3 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

4 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

5 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

5 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

5 hours ago