जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा समस्त ई०आर०ओ० के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता 1 जनवरी के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया हैं। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन अक्टूबर (मंगलवार) एवं दावे/आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर (वृहस्पतिवार) तक हैं। विशेष अभियान के तहत10,23,24 नवम्बर है। दावे और आपत्तियों का न24 नवम्बर (मंगलवार) तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी(सोमवार) को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में अवस्थित 07 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत पड़ने वाले कुल 1394 मतदान केन्द्रों (डिजीगनेटेड प्लेस) पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्टूबर
को किया जायेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर डिजीगनेटेड आफिसर स्टाफ ई०आर०ओ० द्वारा नियुक्त किये गये हैं। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल (भाग) के लिये बी०एल०ओ० नियुक्त किये गये हैं इस प्रकार जनपद में स्थापित कुल 2607 मतदेय स्थलों के लिए 2607 बी०एल०ओ० नियुक्त हैं। जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बी0एल0ए0 नियुक्त कर उसकी सूची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी से कहा कि सभी बूथों पर बी०एल०ओ० की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय तथा पुनरीक्षण अवधि में 18 से 19 आयु वर्ग के युवाओं तथा महिलाओं के साथ ही सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाय।

Karan Pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago