महोत्सव आयोजन के सम्बन्ध में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच में प्रस्तावित महोत्सव एवं रामोत्सव 2024 के सफल आयोजन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि शासन की मंशानुसार महोत्सव एवं रामोत्सव 2024 के आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय,महोत्सव के सफल आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट को प्रभारी नामित किया गया है।डीएम ने महोत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में निर्देश दिया कि महोत्सव के आयोजन से सम्बन्धित तीन दिवसीय विस्तृत कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की जाय, तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रमवार समितियों गठन किया जाय। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों लोक नृत्य, लोक गायन, शिक्षण संस्थाओं के सांस्कृति कार्यक्रमों, कवि सम्मेलन, भजन, कीर्तन, क्रीडा प्रतियोगिता, दिव्यांगजन से सम्बन्धित कार्यक्रम, थारू कार्यक्रम, श्री अन्न फूड फेस्टिवल इत्यादि एवं अन्य विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय कार्यक्रमों हेतु पृथक-पृथक समितियों के गठन की कार्रवाई समय से पूर्ण कर ली जाय।इसी प्रकार रामोत्सव 2024 के सफल आयोजन के सम्बंध में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक आयोजित कर समय से तैयारी पूर्ण कर ली जाय, मन्दिरों की सूची तैयार कर ली जाय और साथ ही मन्दिरों की सजावट इत्यादि के लिए कार्य योजना तैयार कर ली जाय। नगरीय क्षेत्रों के लिए अधिशाषी अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन के सम्बन्ध में भी खण्ड विकास अधिकारियों व ईओ को समय से तैयारी करने के लिए निर्देश दिये गये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

7 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

8 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

8 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

8 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

8 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

8 hours ago