दिल्ली में 3 अगस्त को होगी व्यापारियों की बैठक


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सीसी रोड चटनी गढ़ही स्थित कैंप कार्यालय सोमवार को हुई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि आगामी 3 अगस्त को दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि इसमें व्यापारी हित से संबंधित निर्णय लिए जाएंगे एवं भारत सरकार से जीएसटी के सरलीकरण तथा रजिस्टर्ड व्यापारियों को पेंशन आदि मुद्दों पर वित्त मंत्री से भी वार्ता होगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। जिसकी तैयारी बैठक 27 जुलाई को कोऑपरेटिव बैंक सभागार में दिन के 11 से होगी जिसमें जिले के समस्त तहसीलों चट्टी चौराहों के व्यापारी उपस्थित रहेंगे। जिसमें अधिक से अधिक व्यापारियों को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था बनाई जाएगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी व संचालन जिला महामंत्री वासुदेव वर्मा ने किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्त, राजेंद्र कुमार मौर्य, जवाहरलाल बरनवाल, रमेश चंद त्रिपाठी गुड्डू, अनवारुउल हक, अनु बाबू, योगेश सिंह, कृष्ण कुमार बरनवाल, दारा यादव, जयप्रकाश जयसवाल, दीपक गुप्ता, अनिल जायसवाल, चंदन मद्धेशिया, दिनेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, राजकुमार अग्रवाल, वशिष्ठ बरनवाल, श्यामसुंदर मद्धेशिया, दीपक वर्मा, अजय वर्मा, अरुण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिना इंटरनेट के भी भेज सकेंगे पैसे! RBI ने लॉन्च किया ऑफलाइन ई-रुपया, जानिए नॉर्मल करेंसी और UPI से कितना अलग है e₹

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025…

11 minutes ago

“नए चेहरे, नई जिम्मेदारियाँ: लोक सुरक्षा को नई दिशा देने वाला फैसला”

महेंद्र मोहन मिश्र भागलपुर तो विवेक को पकड़ी बाजार चौकी की कमान रुद्रपुर से लेकर…

18 minutes ago

असम JE सिविल भर्ती 2025: APSC ने जारी किया रिजल्ट, 650 पदों के लिए अब होगा दस्तावेज़ सत्यापन

असम (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public…

19 minutes ago

स्मरणीय 15 अक्टूबर: साहित्य, धर्म और कला के नायकों की कहानी

🕯️ 15 अक्टूबर: उन महान आत्माओं की याद, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी अमिट छाप 15…

48 minutes ago

हँसते रिश्ते व आत्म सुख

खुल कर हँसना, आत्म- सुकून दे,मन में मन हँसना दिल को सुकून दे,प्रेम सदा हँसता…

52 minutes ago

बुध ग्रह को अनुकूल बनाकर पाएं बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता

राष्ट्र की परम्परा धर्म-संवाद विशेषांक🌿 बुधवार विशेष : हिंदू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह…

58 minutes ago