सदा रखते हैं जो पवित्र विचार,
अच्छी सोच उनकी हो लगातार,
बुरे भाव दूर रखने का समाधान,
सदा अमल में लायें सुसंस्कार।

संस्कारों की परीक्षा होती बार बार,
तभी ख़ुशियाँ मिलती हैं अपरम्पार,
फ़ैसले लेता वो ऊपर नज़र रखकर,
उसी के फ़ैसले होते हैं सबसे बेहतर।

किसी को भी खुद तकलीफ़ देकर,
अपनी ख़ुशी की दुआ मत करना,
किसी को एक पल की भी ख़ुशी दो
अपनी तकलीफ़ की फ़िक्र न करना।

जिसके पैरों में पहनने की जूते नहीं,
वह अपनी दरिद्रता के लिये रोता है,
पर किसी के पैर ही नहीं हैं देखकर,
प्रभू-महिमा जान रोना छोड़ देता है।

ऐसे ही गुज़र जाता है सारा जीवन,
गुज़र जाते हैं अच्छे बुरे सारे प्रहर,
जीवन बीतता है मुसाफ़िरों के जैसा,
यादें ठहर जाती हैं, चौराहों की तरह।

इंसान का जीवन तो लम्बा होता है,
पर इंसान जीना देर से शुरू करते हैं,
जब तक मंज़िल समझ में आती है,
तब तक इंसान की उम्र बीत जाती है।

आदित्य उम्र का होता है कैसा संयोग,
इंसान की उम्र, एक उम्र बीतने के बाद,
उसको सारी उम्र याद आती रहती है,
पर वह उम्र, उम्रभर फिर नहीं आती है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

7 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

7 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

7 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

17 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

18 hours ago