बरहज में लगेगा मत्स्य पालकों का वृहद पंजीकरण शिविर

प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत एनएफडीपी पोर्टल पर निःशुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (पीएमएमकेएसएसवाई) के अंतर्गत जनपद के मछुआरों, नाविकों एवं मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े सभी लाभार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु विकास खंड बरहज में वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने बताया कि निदेशक मत्स्य, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार एनएफडीपी पोर्टल पर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर 31 जनवरी 2026 को विकासखंड बरहज सभागार में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – 30 लाख खर्च, फिर भी बंद आरआरसी सेंटर, गांव में फैली गंदगी

उन्होंने बताया कि शिविर में मछुआरे, नाविक, मछली पालन करने वाले, मछली विक्रेता, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के सदस्य तथा मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित सभी लाभार्थियों का निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

इच्छुक लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लेकर शिविर स्थल पर उपस्थित हों, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सरल एवं सुगम रूप से पूर्ण की जा सके।अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9026704674, 9839367476 पर संपर्क किया जा सकता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

8 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

8 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

8 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

8 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

9 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

9 hours ago