लाइफस्टाइल फार एनवायरमेंट के लिए रेलवे का एक जन आंदोलन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के दिशा निर्देश में शनिवार को पर्यावरण में हो रहे जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के उपकरण के रूप में मिशन लाइफ(लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट)के लिए एक जन आंदोलन के माध्यम से, अपनी परंपराओं और संरक्षण और संयम के मूल्यों के आधार पर जीने के एक स्वस्थ और टिकाऊ तरीके को अपनाने और प्रचारित करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण, पानी और बिजली की बचत के लिए वाराणसी मंडल पर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में शनिवार को छपरा जं रेलवे स्टेशन पर मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु विभिन्न कदम एवं जन -साधारण को जागरूक करने हेतु रैली एवं श्रम दान किया गया । इसके साथ-साथ मुख्य कोचिंग डिपो अधिकारी, छपरा अजित कुमार के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 250 रेल यात्रियों को पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली के अपनाने लिए शपथ दिलाई गयी।
इसके अतिरिक्त जीरो प्लास्टिक कन्जम्शन के अंतर्गत छपरा जं स्टेशन के पैदल उपरिगामी पुलों, प्लेटफार्मों एवं गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकरी देते हुए उसका प्रयोग न करने की अपील की गयी और इसके लिए यात्रियों में प्लास्टिक के थैले के स्थान पर कपड़े के थैले के प्रति जागरूक करने हेतु कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया I
इसके अतिरिक्त पर्यावरण को हरा-भरा एवं शुद्ध बनाने के उद्देश्य से स्टेशन डायरेक्टर ओंकार नाथ वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा छपरा जं स्टेशन परिसर में स्वच्छता रैली निकालकर श्रम दान एवं वृक्षारोपण किया गया ।
इस अभियान के दौरान कोचिंग डिपो अधिकारी अजित कुमार,स्टेशन डायरेक्टर ओंकार नाथ वर्मा,प्रभारी
रेलवे सुरक्षा बल मुकेश कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक महेश कुमार,स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा के साथ-साथ सभी विभागों के सुपरवाइजरों एवं स्टेशन के कर्मचारियों ने योगदान दिया I

rkpnews@somnath

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

18 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

55 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago