पैसे की लेन देन में चाकू से वार गिरफ्तार कर भेजा जेल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर के टीचर कालोनी निवासी मनीष शुक्ला पुत्र अजय कुमार शुक्ला को अंकित मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा ,अमन मिश्र पुत्र संजय मिश्र ,दीपक मिश्र पुत्र नीरज मिश्र, नीरज मिश्र पुत्र अवध बिहारी मिश्र द्वारा पैसे की लेन देन में घर पर आने के बाद हाथा पाही की फिर चाकू से वार कर दिया जिसमें मनीष शुक्ला बुरी तरह घायल हो गए ।
इस संदर्भ में मनीष शुक्ला की माता शशिकला देवी ने देर रात सलेमपुर कोतवाली पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया जिसमे इन्होंने पूरे प्रकरण का जिक्र करते हुए लिखा की मेरे और मेरे परिवार द्वारा अंकित मिश्रा और इनके पिता संजय मिश्रा को 280000 रू दिया गया जिसमे अंकित मिश्रा के खाते में 170000 रू भेजा गया एवं 110000 रू गहना बंधक रख कर नगद दिया गया ।यह रुपया संजय मिश्रा के द्वारा जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर लिया गया इनके द्वारा कई बार जमीन के रजिस्ट्री हेतु तारीख दिया गया लेकिन जमीन के रजिस्ट्री के दिन कोई ना कोई बहाना बना कर टाल मटोल किया जाने लगा इनके द्वारा दिनांक 20/06/2024 को भी जमीन रजिस्ट्री के लिए समय दिया गया था लेकिन इस दिन भी इन लोगो द्वारा मोबाइल बंद कर लिया गया ।जिसपर मनीष शुक्ला द्वारा संजय मिश्रा और इनके पुत्र से जमीन ना देने की दशा में पैसे वापसी की बात की गई ।जिसपर इनके द्वारा इसी दिन रात 10 बजे के आस पास अपने घर बुलाया गया जहा मनीष शुक्ला के पहुंचने पर इन लोगो ने सामूहिक तौर पर मनीष शुक्ला के साथ मार पीट करना शुरू कर दिया इसी दौरान अंकित मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा द्वारा मनीष पर चाकू से वार कर दिया गया जिससे मनीष घायल हो गया । सलेमपुर पुलिस ने उक्त प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

15 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

15 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

16 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

16 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

16 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago