महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वही यूपी- 32 के यू 6699 नंबर की एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे लटक गई, जिसमें सवार सभी यात्री चमत्कारी रूप से सुरक्षित बच गए। इस घटना ने एक बार फिर निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताते चलें कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के उस हिस्से पर पहुंच गई जहां अभी भी निर्माण कार्य जारी था और कोई अवरोधक मौजूद नहीं था। गाड़ी के अनियंत्रित होते ही वह फ्लाईओवर से नीचे की ओर लटक गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर इस बड़ी चूक का जिम्मेदार कौन है। क्या फ्लाईओवर का निर्माण कर रही कंपनी की यह जिम्मेदारी नहीं थी कि वह यह सुनिश्चित करे कि कोई भी वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर प्रवेश न कर सके? कंपनी द्वारा समुचित बैरिकेडिंग या अन्य सुरक्षा उपाय क्यों नहीं किए गए?
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…
फोटो goo संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट को बड़ा संदेश: “माफी मांगने को तैयार हूं,…