लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। इंडिगो की लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया के दौरान विमान तेज रफ्तार भरने के बाद भी हवा में नहीं उठ पाया। इस विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत कुल 151 यात्री सवार थे।
सूत्रों के मुताबिक, विमान के उड़ान न भर पाने की स्थिति को भांपते हुए फ्लाइट कैप्टन ने तुरंत समझदारी दिखाई और रनवे के अंतिम छोर से पहले ही विमान को नियंत्रित कर रोक लिया। यदि पायलट ने समय रहते निर्णय न लिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
यात्रियों ने बताया कि टेकऑफ के दौरान अचानक जोर का झटका लगा और विमान रुक गया। कुछ देर के लिए यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन बाद में सभी सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट प्रबंधन और क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को आश्वस्त किया और स्थिति सामान्य करने का भरोसा दिलाया।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, घटना की तकनीकी जांच की जा रही है। प्राथमिक जानकारी में तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। विमान को दोबारा उड़ान भरने लायक बनाने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोके रखा गया।
👉 राहत की बात यह रही कि पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से 151 लोगों की जान सुरक्षित बच गई।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पर संत रविदास की जयंती नगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गाँव में रविवार शाम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवा चेतना समिति, गोरखपुर के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड घुघली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवा…