तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान में दिया गया विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने का संदेश

बिछुआ/मध्य प्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)l वीर अमर शहीद स्वर्गीय श्रीकबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत “ तनाव प्रबंधन ” विषयक व्याख्यान प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. शाहिदा बेगम मंसूरी ने तनाव के कारणों, लक्षणों और उससे निपटने की प्रभावी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की तथा विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट वक्ता डॉ. नवीन कुमार चौरसिया ने शैक्षणिक जीवन में तनाव के प्रभाव और समाधान पर अपने विचार साझा किए, जिससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।


प्राचार्य डॉ. आर. पी. यादव ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना सफलता की कुंजी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को जीवन के तनावों से निपटने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने सत्र का सफल संचालन किया, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। आभार प्रदर्शन डॉ. मनीता कौर विरदी ने किया और सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में शताधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने विषय में गहरी रुचि दिखाई। यह आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

2 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

3 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

3 hours ago