शाहपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शेखपुरा-शाहपुर मुख्य सड़क मार्ग पर खखरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में कांवड़िया की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से जलाभिषेक कर घर लौट रहे एक कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुसुंभा थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक किसी कांवड़िया वाहन से होकर राजगीर की ओर जा रहा था। रास्ते में तेज गति से आगे बढ़ रहे वाहन से अचानक वह सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
टक्कर इतनी भयावह थी कि कांवड़िया का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, हालांकि अनुमान है कि उसकी उम्र करीब 35 वर्ष रही होगी।
पुलिस को मृतक के पास से गांजे की कुछ पुड़िया भी बरामद हुई हैं। शव को पहचान हेतु 72 घंटे तक सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा जाएगा। हादसे के समय मृतक नारंगी रंग की गंजी और हाफ पैंट पहने हुए था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन माह में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ाम और कड़े करने की ज़रूरत है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुरा में दहेज उत्पीड़न…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर…
उत्तर प्रदेश दिवस पर 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय कार्यक्रम, विकास योजनाओं की…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 17 जनवरी को कबीर परिनिर्वाण स्थल, मगहर स्थित ऑडिटोरियम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की स्मृति में परिवहन मंत्री की अनुशंसा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया से सीधे जोड़ने की दिशा में एक…