अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर को पुलिस की सयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

तीन बोलेरो,एक मोटर साइकिल, एक अल्टीनेटर बरामद

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी l थाना नानपारा क्षेत्र से चोरी हुए बोलेरो वाहनो के सम्बन्ध मे पंजीकृत अभियोग के सफल अनावरण व चोरी हुए वाहनो की बरामदगी l घटना कारित करने वालों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा०पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह नेतृत्व में स्वाट टीम व थाना नानपारा पुलिस द्वारा आज तीन बोलेरो कार,एक मोटर साइकिल,एक अल्टीनेटर बरामद करते हुए घटना मे संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
घटना 18/19 मई 2024 की रात्रि थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र से चोरी हुए दो बोलेरो के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच मे मु0अ0सं0 259/2024 धारा 379 भा0द0वि व मु0अ0सं0 260/2024 धारा 379 भा0द0वि पंजीकृत किया गया था । चोरी गये वाहन की बरामदगी व घटना मे संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम सहित अन्य टीमे लगायी गयी थी । स्वाट टीम व थाना नानापारा पुलिस द्वारा,मुखविर की सूचना पर चोरी गये बोलेरो वाहन को बेचने हेतु नेपाल राष्ट्र ले जाते समय कुर्मिनपुरवा बाईपास से 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए एक बोलेरो वाहन को बरामद किया गया तथा पूछताछ के क्रम मे गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर मिहींपुरवा से दो बोलेरो बरामद किया गया । अभियुक्त सोनू उर्फ धर्मेन्द्र की मिहीपुरवा स्थित दुकान से एक अदद मोटर साइकिल व थाना मोतीपुर क्षेत्र से चोरी अल्टीनेटर को भी मौके से बरामद किया गया । पूछताछ मे बताया गया कि वाहन चोरी हम लोगो अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए करते है । वाहन को चोरी करनें के बाद उसका नम्बर प्लेट बदल कर व गाड़ी का कलर बदल कर उसको बाद नेपाल मे बेंच देते है । हम लोग दिनांक 18/19 की रात को नानपारा कस्बे से दो बोलेरो वाहन चोरी कर एक वाहन को नेपाल राष्ट्र बेचने के लिए जा रहे थे तभी पकड़ लिए गये । गिरफ्तार अभियुक्तो को अन्तर्गत धारा 379,411,419,420,467, 468,471भा0द0वि0 मे माननीय न्यायालय रवाना किया । गिरफ्तारी का स्थान कुर्मिन पुरवा,पुलिया बाईपास नानपारा से करीब रात्रि
2.30 बजे गिरफ्तार किया गया l
अभियुक्तों का नाम व पता
धर्मेंद्र उर्फ सोनू पुत्र राम निवास उर्फ प्रहलाद निवासी ग्राम तमोलीपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच,संजय पुत्र गंगा विशुन निवासी ग्राम चोरवा खमरिया थाना मूर्तिहा जनपद बहराइच दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास थाना कोतवाली नानपारा और मोतीपुर थाने में दर्ज है l
बरामदगी का विवरण,तीन बोलेरो वाहन,एक मोटरसाइकिल,एक अल्टीनेटर l
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह कोतवाली नानपारा बहराइच,स्वाट प्रभारी उ0नि0 अनुज त्रिपाठी,उ0नि0 नितिन उपाध्याय प्रभारी चौकी राजाबाजार,उ0नि0 पूर्णेश नरायन पाण्डेय प्रभारी चौकी गुरघुट्टा,उ0नि0 दीपक सिंह प्रभारी चौकी कस्बा थाना कोतवाली नानपारा,रविशंकर पाण्डेय, विनय,आनन्द,आदर्श भट्ट,देवेन्द्र कुमार,शिवओम अग्निहोत्री,राजू सिंह,करुणेश शुक्ला,प्रदीप कुशवाहा,नितिन अवस्थी,आनंद उपाध्याय,दिवाकर सिंह,थाना कोतवाली नानपारा

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

26 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

28 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

32 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

1 hour ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

1 hour ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago