मनसा देवी मंदिर प्रांगण में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन।

गोंडा, बड़गांव। (राष्ट्र की परम्परा)मां मनसा देवी मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे के आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हर वर्ष होने वाले श्री शत चंडी महायज्ञ का आयोजन जो कि पिछले 2 वर्षों में कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं हो सका था जिसका इस वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया था। श्री सिद्ध पीठ मां मनसा देवी धर्मार्थ कमेटी द्वारा शुक्रवार को बड़गांव स्थित मां मनसा देवी मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष व खैरा ग्राम प्रधान विजय यादव, लाले ने बताया कि मुख्यालय के बड़गांव स्थित माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान विगत कई वर्षों से श्री शत चंडी महायज्ञ, वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला व अयोध्या धाम से आए महाराज द्वारा प्रवचन का आयोजन होता था, जो कि पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते महायज्ञ, पूजा पाठ या फिर किसी भी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया गया। मनसा देवी मंदिर में मां की मूर्ति भी स्थापित की गई। व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कलश यात्रा में अधिक संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विजय यादव की जानकारी देने के मुताबिक भंडारे में लगभग दस हजार से ऊपर की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विजय यादव लाले (अध्यक्ष), रवि शंकर यादव (कोषाध्यक्ष), मुकेश यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, अमन गुप्ता, संजय सिंह व सोनू गुप्ता सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसी क्रम में आवास विकास दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आवास विकास कालोनी में मां भगवती के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवपूजन चौरसिया व आवास विकास कालोनी प्रथम के सभासद व कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा मां दुर्गा की आरती करने व भोग लगाने के पश्चात शाम सात बजे के करीब भंडारे का शुभारंभ किया गया। आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई। सभी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। लगभग देर रात तक भंडारे का कार्यक्रम चलता रहा। अध्यक्ष शिव पूजन की जानकारी देने के मुताबिक लगभग ढाई हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान डॉ. उमंग श्रीवास्तव, अतुल कुमार पांडे, अजय कुमार अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, जतिन श्रीवास्तव, नरेश डागा, व अर्पित डागा सहित कार्यक्रम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

57 minutes ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

2 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

2 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

2 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

2 hours ago