कान्हा पूजा समिति की ओर से कान्हा की छठी पर हुआ विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कृष्ण जन्मोत्सव के छठे दिन लोगो ने कान्हा की छठी धूमधाम से मनाया, जगह जगह लोगो ने प्रसाद वितरण किए और भंडारे भी हुए इसी क्रम में शहर के ब्रह्मणीपुरा मोहल्ले में कान्हा पूजा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, आयोजक मोहित शुक्ला ने बताया कि काली मंदिर प्रांगण में कान्हा का जन्मोत्सव धूमधाम से कई वर्षो से लगातार मनाया जा रहा है इस बार भी धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तन-भजन, के साथ जागरण का कार्यक्रम का भी सफल आयोजन किया गया।
जिसमें जागरण पार्टी के द्वारा देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र भी रही सभी भक्त पूरी रात भजनों पे थिरकते भी रहे कल कृष्ण छठी के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ हजारों की संख्या में भक्तो ने प्रसाद ग्रहण भी किया।
इस अवसर पर किशन पांडेय, सत्यम त्रिपाठी, भीम शुक्ला, अंकित त्रिपाठी, जेपी सिंह, विशाल सिंह,रोहित गोयल आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

5 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago