अमर शहीदों ‌के स्वंतत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पत्रकार संघ के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई,यात्रा नगर के बाल हनुमान मंदिर के पास से शुरू होकर रुपईडीहा पत्रकार संघ के कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस भव्य तिरंगा यात्रा से पूरा शहर भारत माता की जयकारे से गूंज उठा एवं यात्रा के अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने कहा कि रुपईडीहा पत्रकार संघ अपने स्थापना काल से ही समाज हित में कार्य करने के साथ साथ राष्ट्रहित में भी अपना योगदान हमेशा से देता आया है और रुपईडीहा पत्रकार संघ का हर एक सदस्य क्षेत्र में कोई भी अगर विकट परिस्थितियों उत्पन्न होती है उसका समाधान करवाने में हमेशा से अपना संपूर्ण योगदान देता आया हैं क्योंकि रुपईडीहा पत्रकार संघ का हर सदस्य अपने भारत देश के प्रति हमेशा समर्पण का भाव रखता हैं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में बलिदानियो के प्रति और राष्ट्र के प्रति देश भक्ति व सम्मान पैदा करना है। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगो ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लिया। पूरा वातावरण देशभक्ति नारों के उद्घोष के साथ गूंज उठा। तिरंगा यात्रा नगर के बाल हनुमान मंदिर के पास से प्रारंभ होकर नहर से होते हुए चकिया रोड चौराहा,सेंट्रल बैंक चौराहा, नो मेंस लैंड,स्टेशन रोड,मॉल गोदाम रोड,राम लीला चौराहा से होकर कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार वर्मा,एम अरशद,शेर सिंह कसौधन,संजय गुप्ता,शकील अहमद,इरशाद हुसैन,महबूब अहमद,अमित मदेशिया,रजा इमाम रिजवी,अंकित अग्रवाल,मो० कौशर,भीमसेन मिश्रा,संतोष शुक्ला,अनिल कुमार वर्मा,रईस अहमद, मोहम्मद सलीम सहित अन्य क्षेत्र के लोग मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

5 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

5 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

6 hours ago