भाकपा की 100वी वर्षगाँठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार की शाम कानपुर के शास्त्री भवन के अजय घोष सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100वे वर्ष में प्रवेश करने पर भव्य समारोह का शुभारंभ हुआ।
उल्लेखनीय है कि भाकपा के अनुसार 1925 में पार्टी स्थापित हुई थी, जबकि माकपा 1920 को पार्टी का स्थापना वर्ष मानती है। इस अवसर पर देश व प्रदेश के कार्यकर्ता ‘इंकलाब जिंदाबाद’ व ‘लाल सलाम’ का नारा लगाते हुए सुबह से एकत्रित होने लगे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा राज्य सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा तथा राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद अमरजीत कौर थी, जिनका सम्मान माला पहनाकर किया गया। सभागार हजारों कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। समारोह का शुभारंभ आरती शुक्ला व दीपिका सिंह के गीत ” जारी है जारी है अभी लड़ाई जारी हैं” से हुआ। इस गीत में मुख्य सहयोगी के रूप में उमेन्द्र कुमार, अयूब ,महेश जायसवाल, जाली घोष, आकाश वर्मा रहे, जिन्होंने कामरेडों से काफी वाहवाही बटोरी। इस क्रम में राष्ट्रीय महासचिव डी राजा के द्वारा शास्त्री भवन के प्रांगण में पार्टी का झंडारोहण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित डी राजा ने वर्तमान सरकार की किसान विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतिओ की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिए की गई टिप्पणी पर भारत के गृहमंत्री अमित शाह को देश से माफी मांगनी होगी। आज पूरे देश मे जगह जगह इंडिया एलाइंस व जनमानस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदले परिदृश्य में वामपंथ की देश और मजदूर वर्ग तथा देश की शोषित पीड़ित जनता के प्रति जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। पार्टी के 100वे वर्ष में हम सभी लोगो को इन जिम्मेदारियों का निर्वाह और भी मजबूती से करने का संकल्प लेना होगा, तभी हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने में सफल होंगे। आज पूरे देश मे पूंजीवाद ने अपना जाल फैला रखा है, इस जाल को उखाड़ फेंकने के लिए हाथों में लाल झण्डा व मशाल लेकर सड़क पर उतरना होगा। डी राजा ने कहा कि आज हम लोग पार्टी की 100वी वर्षगाँठ मना रहे है। शोषित पीड़ित जनता के हितों के लिए पूंजीवादी राज्य सत्ता के विरुद्ध निरंतर संघर्ष तथा समाजवाद और साम्यवाद की स्थापना के लिए संघर्ष करना ही आज हमारा मुख्य कार्य हैं। उन्होंने कहा कि आज देश गम्भीर चुनौती का सामना कर रहा है, क्योंकि इसे राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक दोनों तौर पर दक्षिण पंथी दिशा में ले जाया जा रहा हैं। इससे हमारी आर्थिक सम्प्रभुता और साथ ही धर्मनिरपेक्ष संसदीय प्रणाली को गम्भीर खतरा पैदा हो गया हैं।
इसी क्रम में राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सौ साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सौ वर्ष पूरे करने के साथ ही आप सभी लोग देश के पीड़ित मजदूरो व किसानो के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने का काम करे और पूंजीवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का कार्य करे। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. गिरीश एवं राज्य सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप सहित कई नेताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। वही अरविंद कुशवाहा ने कामरेड रामध्यान प्रधान व कामरेड श्यामदेव के साथ डी राजा सहित भाकपा के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात कर जिले में पार्टी की मजबूती पर बात की।जबकिं कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद राज स्वरूप ने की।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर के पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी, राजू दुबे बने प्रांतीय उपाध्यक्ष

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन Bhartiya Rashtriya Patrakar Samanvay Samiti एवं…

54 minutes ago

आशा भोसले का निधन: सुरों की एक युग का अंत

दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार…

2 hours ago

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

4 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

6 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

10 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

19 hours ago