रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त भव्य शोभा यात्रा देवरिया नगर में 12 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार, समय प्रातः 11:00 बजे से मारवाड़ी इंटर कॉलेज देवरिया से आरंभ होगा। इस संदर्भ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन संघ कार्यलय टाउनहाल में आयोजित हुआ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद गोरक्ष प्रांत के गौ रक्षा प्रमुख तारकेश्वर शाही ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन होनी है, इस दिन प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को नवीन मंदिर के भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस निमित्त देवरिया में 12 जनवरी को भव्य शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, गाय, बुलेट, कार के अलावा राम जी के जीवन पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी। नृत्य संगीत के द्वारा यह रथ पूरे देवरिया में भ्रमण करेगा जिसमें देवरिया सोनू घाट ,बैतालपुर, महुवानी , डुमरी, पुरवा चौराहा के सभी राम भक्त उपस्थित होंगे।
इस क्रम में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं राम पर आधारित भजन कीर्तन 22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे, जगह-जगह हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्त्रोत का सामूहिक पाठ किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर पर दीपक जलाएं जाएंगे और अपने आस पास के लोगों को जागरूक कर दीपावली की तरह उत्सव मनाए। विश्व के करोड़ों घरों में इस दिन दीपोत्सव का माहौल होगा । प्रेस वार्ता के क्रम में यह अपील की गई की शोभायात्रा के दिन 12 जनवरी 2024 को 25000 से अधिक राम भक्त शामिल हो तथा अपने को घर परिवार देश-विदेश को राम-मय बनाएं। इस दौरान जिला सहसंयोजक अवनींद्र त्रिपाठी, शोभा यात्रा प्रमुख नंद किशोर सिंह,सुधीर श्रीवास्तव ,आशुतोष मिश्र अमन, उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

11 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

13 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

17 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

1 hour ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

1 hour ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago