इमलियां में 251 कलशों की भव्य शोभायात्रा, गूंजा हर-हर महादेव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा इमलियां में आयोजित श्री श्री विष्णु-महादेव महायज्ञ के शुभारंभ पर शुक्रवार को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ के प्रथम दिन 251 कलशों की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे, शंखनाद और हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र शिव-विष्णु भक्ति में सराबोर हो गया।

सुबह से ही यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक वेश-भूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर पवित्र जल से भरे कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा ग्राम पंचायत इमलियां से प्रारंभ होकर दरौली, शिकारपुर, भीसवा और कोदइला मार्ग से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था भी की गई।

शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़े, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग—सभी श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में शामिल हुए। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।

ये भी पढ़ें – आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर सूचना आयुक्त का सख्त संदेश

इस अवसर पर अजय पटेल, नाथू प्रधान पति, नरेश, मिथिलेश, अनिल पांडेय, वरुण पटेल, शिवम शुक्ला, त्रिलोकी, शनि सहित अनेक गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में आयोजक मंडल और ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

कलश यात्रा के दौरान अनिल पांडेय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विष्णु-महायज्ञ के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कलश यात्रा के समापन के बाद विधिवत मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ विष्णु-महादेव महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल पर हवन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा आगामी दिनों में दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/01/earthquake-engineering-structural.html

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago