देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
गरुणपार स्थित श्री शनि सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर समिति के तत्वाधान में सोमवार को श्री राम कथा का शुभारम्भ हुआ। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी
ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। इसमें महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ का भाग लिया।
शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा नगर के न्यू कालोनी, कोतवाली रोड, कोआपरेटिव चौराहा, स्टेशन रोड सहित शहर में अन्य
विभिन्न मार्गों से होते हुए
कथा स्थल पर पहुंची। आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय पटेल ने बताया कि श्री राम कथा 21 जुलाई से प्रतिदिन शाम 7 बजे से 10 बजे तक होगी। कथा वाचक पंडित वीरेंद्र तिवारी हैं। 27 को कथा की पूर्णाहुति व 28 जुलाई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अनिल गुप्ता, अजय उपाध्याय, विजय गुप्ता, हिमांशु कुमार सिंह, नित्यानंद मिश्र, विजय मिश्र, ई. आरके श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, अवधेश मिश्र, रिंकू पांडेय, राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…