यशवंतराव चव्हाण सभागृह में आई टी एफ एस अवार्ड का भव्य आयोजन हुआ संपन्न

पद्मश्री महेंद्र कपूर अवॉर्ड से अनूप जलोटा, सुदेश भोसले सहित कई कलाकार हुए सम्मानित

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित वाई बी चव्हाण ऑडिटोरियम में आई टी एफ एस अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत सहित कई हस्तियां समारोह में शामिल हुईं। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने वाले अतिथियों में शामिल थे महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले, अनूप जलोटा, मोहम्मद फैज इंडियन आइडल के चाइल्ड सिंगर, अयान खान, विंदू दारा सिंह, हर्षदीप कौर गायिका,दिव्यांका त्रिपाठी ,उषा नाडकर्णी, निकेतन धीर ,डॉ. नितिन डांगे न्यूरोसर्जन और स्ट्रोक विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत रसाल, ज्वाइंट कमिश्नर शहरी विकास विभाग पंकज देवरे, एडिशनल कलेक्टर, पश्चिमी उपनगर, मुंबई, स्टूडियो रिफ्यूल के कुमार, अनिल कुमार गायकवाड़, उपाध्यक्ष और एमडी, एमएसआरडीसी आईएएस सूरज मंधारे, कृषि आयुक्त, मुख्य अतिथि रोहन कपूर और सिद्धांत कपूर। यह कार्यक्रम दत्तात्रेय माने द्वारा आयोजित किया गया और इसमे स्टूडियो रिफ्यूल के निर्माता कुमार का काफी सपोर्ट रहा है। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक व्यक्ति दत्तात्रेय माने, बालगंधर्व स्मारक समिति के संस्थापक कोषाध्यक्ष और साईदिशा प्रतिष्ठान और इंडियास टैलेंट सम्मान फोरम (आईटीएसएफ) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित आईटीएसएफ पुरस्कार 2025 की मेजबानी की। भजन सम्राट और पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि महेन्द्र कपूर के नाम से जुड़े अवॉर्ड को हासिल करना मेरे लिए गर्व की बात है. उनके गाने भारतीय लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. उनके गीत भक्ति भाव भी जगाते हैं। आयोजक दत्तात्रेय बालकृष्ण माने ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले ऑफिसर्स, हर क्षेत्र के लोगों, कलाकारों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । बाल कलाकार को भी महेंद्र कपूर अवॉर्ड मिला इससे उन्हें हौसला मिलेगा व इंडस्ट्री मिनिस्टर उदय सामंत ने काफी समय दिया इसके लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।
पद्मश्री महेन्द्र कपूर के पुत्र रोहन कपूर ने कहा कि पिता के नाम का अवार्ड करने के लिए जब बात शुरू हुई थी तो मैं थोड़ा घबराया था कि पता नहीं कैसे होगा मगर दत्तात्रेय जी ने इसको बड़ी खूबसूरती से और कामयाबी के साथ आयोजित किया । मैं सभी अतिथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं महेन्द्र कपूर की तीसरी पीढ़ी सिद्धांत कपूर ने यहां परफॉर्म भी किया। सुदेश भोसले ने भी सिद्धांत की आवाज़ की प्रशंसा की और कहा कि जैसे महेंद्र कपूर उसको अपनी आवाज़ देकर गए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

1 hour ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

1 hour ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

2 hours ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

3 hours ago