मदीना मस्जिद की बुनियाद रखने के उपलक्ष में जलसे का शानदार आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा) जिले के नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड नंबर 7 मोमिनपुरा में मदीना मस्जिद की पुनर स्थापना हेतु बुनियाद रखने के उपलक्ष में, शनिवार शाम को 7:00 बजे एक जलसे का शानदार आयोजन किया गया है । जिसका उद्घाटन गाजीपुर के मौलाना जकिउर्रहमान बुनियाद रखकर करेंगे ।
यह जानकारी देते हुए कमेटी के मेंबर मोहम्मद शमीम ने बताया कि काफी दिनों से मस्जिद की सुन्दरीकरण का प्रयास चल रहा था और कोशिश की जा रहा है कि जल्द से जल्द इसे नया रूप दिया जा सके । इस सिलसिले में कमेटी ने आज की तारीख तय की थी उसी संबंध में शनिवार की शाम 7:00 बजे एक शानदार जलसे का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से मौलाना तशरीफ ला रहे हैं और इस जलसे में मौलाना लोग अल्लाह रसूल की बातों के साथ-साथ समाज सेवा किस तरह से किया जाए अपने देश की रक्षा सुरक्षा कैसे की जाए, देश में अमन चैन कैसे कायम रहेगा इन सब विषयों पर अपने विचार रखेंगे । उन्होंने क्षेत्रिय जनता से अपील किया है कि आप लोग इस जलसा में अधिक से अधिक संख्या में आकर ज्यादा से ज्यादा तादाद में आकर उनके ख्यालों और विचारों को सुने तथा जलसे को कामयाब बनाएं, साथ ही साथ अधिक से अधिक चंदे की मदद करें जिससे मदीना मस्जिद को एक बेहतरीन मस्जिद बनाई जा सके जिसमें नमाजियों को नमाज पढ़ने में कोई असुविधा ना हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

5 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

5 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

6 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

6 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

6 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 hours ago