सीप्ज की 51वीं वर्षगांठ पर भव्य रक्तदान शिविर संपन्न 2637 बोतल रक्त जमा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से विश्व प्रसिद्ध आभूषण केंद्र, सीप्ज-सेज, के 51वीं वर्षगांठ पर महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारत रत्नम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित भव्य शिविर में 10,000 बोतल रक्त जमा करने का लक्ष्य रखा गया है। सीप्ज-सेज, के स्थापना दिवस से दस दिनों तक चलने वाले इस शिविर में अब तक 8,786 रक्तदाताओं ने अपना -अपना नामांकन करा दिया है। इनमें 2,637 गणमान्य अपना रक्त दान कर चुके हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच कोई भी मुंबईकर या पर्यटक रक्तदान कर सकते हैं।
गौरतलब है कि सीप्ज-सेज, (सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन, सीप्ज) द्वारा आयोजित जीवनरक्षक, रक्तदान महा कल्याण का उद्घाटन आईएएस ज्ञानेश्वर भालचंद्र पाटिल (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, वाणिज्य विभाग) ने किया। इस अवसर पर बतौर गेस्ट ऑफ होनर्स के रूप में हरफनमौला क्रिकेटर इरफान पठान ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस अवसर पर “लायंस क्लब ऑफ मिलेनियम”, जीजेईपीसी, एसजीजेएमए, स्वयंसेवकों, कर्मचारियों,
और अन्य हितधारकों के सहयोग से यह शिविर सफलता पूर्वक चल रहा है। बतादें कि पिछले वर्ष रक्तदान शिविर में कुल 8,500 बोतल रक्त जमा हुआ था, लिहाजा इस वर्ष हमारा लक्ष्य 10,000 से अधिक बोतल रक्त एकत्र करना है।

संयुक्त विकास आयुक्त सीपीएस चौहान, और उप विकास आयुक्त डॉ. प्रसाद वरवंतकर के सहयोग से, सीप्ज-सेज,परिवार महाकल्याण योजना में जुटा है।
सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भागीदारी और अटूट समर्पण को बढ़ावा देते हुए, सीप्ज इस अभियान को सालाना आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर में एकत्रित रक्त जरुरतमंदो के काम आता है। इस शिविर को एतिहासिक और यादगार बनाने के लिए कस्टम मूल्यांकन अधिकारी रणजीत रावूल ने अहम भूमिका निभाई।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

1 hour ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

1 hour ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

2 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

2 hours ago