सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा) इटवा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक अनाज से लदा ट्रक पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाहपुर-धोबहा मार्ग पर स्थित बनकसिया गांव के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार वैगनार कार अचानक सामने आ गई। कार सवार को टक्कर से बचाने के लिए ट्रक चालक ने गाड़ी का संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक के केबिन में फंस गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार चालक को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलने पर इटवा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटवाया। हादसे के चलते सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…
हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…
तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…