एल विभाग मनपा मे तबादले के नाम चल रहा खेला

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल विभाग मनपा ईमारत व कारखाने विभाग में तबादले के नाम पर इन दिनों खेल चल रहा है। जहां तबादले सूची में तीन अभियंताओ को दुसरे विभाग मे स्थानंतरण हो गया है। लेकिन वर्षों से सीट जमाये अधिकारी सीट से हिले नहीं है, अपितू वही मनपा एल विभाग के ही दूसरे प्रभाग में बदली कर दी गयी है। यह बदली आदेश नगर अभियंता द्वारा 08 फरवरी 2024 को जारी की गई थी, जिसमे एल विभाग के 3 कनिष्ठ अभियंताओ के स्थानांतरण की सूची में नाम शामिल था।
नगर अभियंता की तबादले नीति की पारदर्शिता और शुचिता के साथ एल विभाग इमारत व कारखाने विभाग में ऐसा खेल हुआ कि सालों-साल से मनपा एल विभाग में डटे अधिकारियों का कागजों पर तबादला हो गया। लेकिन वह अपनी सीट से हिले तक नहीं बस वही दूसरे प्रभाग में स्थांतरण कर दिया गया।
उक्त अधिकारियों का तबादला सूची में नाम भेजकर महज औपचारिकता निभाई गई है। यह खेल एल विभाग मनपा इमारत व कारखाने में तैनात अभियंताओ के भ्रष्टाचार नीति के असर को बचाने के लिए किया गया है।
इस तबादला सूची में पहला नाम नीलेश सावंत ,दूसरा नाम अशोक जाधव व तीसरा नाम राहुल चौगुले का है जिनको दूसरे प्रभागों में स्थांतरण किया गया है।
मगर वही दूसरे लिस्ट डीएमसी हर्षद काले द्वारा,15 फरवरी 2024 को जारी की गई है कि उक्त स्थांतरण अधिकारी को एक ही विभाग में बस दूसरे प्रभाग में बदली कर दी गयी है।जिसमे नीलेश सावंत को वही प्रभाग -165 , अशोक जाधव को प्रभाग -170 व 171 से हटाकर 157 व 158 व राहुल चौगुले को प्रभाग -164 में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनाती किया गया है।
विभागीय पटल परिवर्तन में हेराफेरी से लगभग एल विभाग मनपा में चल रहे अवैध नवनिर्माण के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना असम्भव प्रतीत होता दिखाई दे रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

6 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

6 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

11 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

11 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

11 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

12 hours ago