Categories: पंजाब

पंजाब में कलयुगी पिता का दिल दहला देने वाला अपराध, बेटी के हाथ बाँध कर नहर में फेंक दिया, मौत

फिरोजपुर/पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के हाथ बाँध कर उसे नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घटना का विवरण

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू के अनुसार, सतिए वाला गांव निवासी साहिल चौहान ने पुलिस को बयान दिया कि उसका मामा सुरजीत सिंह, जो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, अपनी बड़ी बेटी प्रीत कौर (19) के चाल-चलन पर शक करता था। इस बात को लेकर पहले भी कई बार मारपीट हुई थी।

30 सितंबर की रात लगभग 8:40 बजे, साहिल ने बताया कि उसके मामा ने फोन कर कहा कि वह अपनी बेटी को किसी रिश्तेदार के पास मोगा रोड ले जा रहा है। साहिल को इस पर शक हुआ और वह बाइक पर मामा के पीछे चला गया।

नहर में फेंकने का भयावह दृश्य

साहिल ने बताया कि बाइक पर प्रीत कौर के हाथ बंधे हुए थे। जैसे ही वे खलील वाली नहर के पास पहुंचे, सुरजीत ने अपनी बेटी को नहर में धक्का दे दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद प्रीत की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने साहिल चौहान के बयान पर आरोपी सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Karan Pandey

Share
Published by
Karan Pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

5 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago