सत्यवती मिश्रा के नामांकन में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
पयागपुर,नगर निकाय चुनाव के चौथे दिन नगर पंचायत पयागपुर में अध्यक्ष पद के लिये निर्दलिए प्रत्याशी के रूप में सत्यवती मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया।शुक्रवार को 11बजे बाबा रामप्रकाश की तपोस्थली से सत्यवती मिश्रा के समर्थन में नामांकन के लिये हजारों महिलाओं का हुजूम तहसील परिसर के लिये रवाना हुआ।बाबा रामप्रकाश की जय,सत्यवती मिश्रा जिंदाबाद के नारों के साथ काफिला धर्मनगर कांधिकुइयाँ के रास्ते बस स्टॉप होते हुये तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी के नामांकन कक्ष पहुँचा, जहाँ एसडीएम दिनेश कुमार को उन्होंने नामांकन पत्र सौंपा।नामांकन जुलुश में महिलाओं द्वारा लगाये गये गगनभेदी नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जुलुश में पुरुषों की भगीदारी न होकर महिलाओं का जनसैलाब उमड़ा जो क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा, पहली बार किसी नामांकन में इतनी विशाल संख्या में महिलाओं की मौजूदगी पायी गयी,जिसमे उनके जोश और जज्बे को देखकर लोगों ने महसूस किया कि अपना नेता चुनने में अब महिलाये भी बढचढ कर हिस्सा ले रही हैं।चिकित्सा सेवा से जुड़ी रहीं सत्यवती मिश्रा की लोकप्रियता का अंदाज़ा उनके नामांकन जुलुश को देखकर ही लगाया जा सकता था।नामांकन के बाद आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये सत्यवती मिश्रा ने कहा कि अब तक का जीवन आपलोगों की सेवा में बीता है,अंतिम सांस तक ये सिलसिला कायम रहेगा,आप सभी का सहयोग मिला तो नगर पंचायत में व्याप्त भ्र्ष्टाचार का अंत होगा,नगरवासी खुशहाल होंगे,विकास को गति मिलेगी।इस अवसर पर माण्डवी,पूर्णिमा,शशिकला, अंजू, कोमल,पायल,बिंदू, पूनम,सोनम,कविता,रानी,विमला, निशा, कान्ति, रेखारानी,कुसुमलता, गयाना देवी सहित सैकड़ों महिलाये मौजूद रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

1 hour ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

4 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

4 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

5 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

5 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago