बापू व लाल बहादुर शास्त्री केसीख को अपनाकर ही होगा स्वच्छ व सुन्दर समाज का गठन-जनपद न्यायाधीश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार 2 अक्टूबर को गॉधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश देवरिया देवेन्द्र सिंह द्वारा दीवानी न्यायालय के सभागार कक्ष में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा का माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के द्वारा वहॉं उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी, पुलिसकर्मी इत्यादि को स्वच्छता जागरूकता हेतु जानकारियां दी गयी। तथा उनको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होने कहा कि 02 अक्टूबर को ही महात्मा गॉधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। भारत को स्वतंत्र कराने में इन दोनों महापुरूषों की अहम भूमिका रही। इन दोनों महापुरूषों के नैतिक जीवन के सीख को अपनाकर ही स्वच्छ व सुन्दर समाज का गठन होगा। अपर जनपद एंव सत्र न्यायाधीश प्रथम छाया नैन, अपर जनपद एंव सत्र न्यायाधीश द्वितीय ओमवीर सिंह, जनपद न्यायालय के बार एसोशिएसन के मंत्री अजय उपाध्याय, तथा बार एसोशिएसन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी के साथ अन्य विद्वान अधिवक्ताओं ने भी इन महापुरूषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुये अपने विचारों को व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा शायरी के माध्यम से अपने विचारों को व्यक्त करते हुये कहा कि ‘‘ना आया कभी दुश्मन से बदला लेना मुझ में ये ऐसी कमी है जो बड़े काम की है‘‘ इसके साथ ही उनके द्वारा सभी न्यायिक अधिकारी, विद्वान अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी,सुरक्षाबल इत्यादि से स्वच्छता का माहौल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया उन्होने कहा कि हर जागरूक व्यक्ति की यह जवाबदेही बनती है कि समाज में पेड़ों के महत्व के बारे में समझाएं तथा प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाने का संकल्प ले। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पौधरोपण से हमारा परिवेश स्वच्छ बनता है। मानव जीवन के लिये पर्यावरण का शुद्ध होना अति महत्वपूर्ण है। प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए वृक्ष का होना जरूरी है। वृक्ष प्रकृति को संतुलित रखता है इसलिए सभी को पौधे लगाकर जनजीवन को खुशहाल जिदगी देने में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त सचिव जिला विधिक संेवा प्राधिकरण द्वारा सबको धनवाद ज्ञापित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष, मंत्री, जिला बार एसोसिएशन व विद्वान अधिवक्तागण कर्मचारीगण ,सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से महंगाई तक: होर्मुज संकट का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका-ईरान सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नई रणनीति ने वैश्विक चिंता…

2 hours ago

होर्मुज पर ईरान की नई चाल, अमेरिका के सामने खड़ा किया ‘वर्जित क्षेत्र’; दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच…

2 hours ago

PG बिल्डिंग हादसे ने खोली पोल, MCD का बड़ा फैसला—अवैध 4+ मंजिला इमारतों पर तत्काल कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 4 मंजिल से ज्यादा…

2 hours ago

दर्द से राहत ही नहीं, बेहतर जीवन की राह: देवरिया में 300 मरीजों का फिजियोथैरेपी शिविर

विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर सेवा की मिसाल, पकौली कुटी में उमड़े मरीज देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

बालिकाओं की सुरक्षा से बुजुर्गों के सम्मान तक, देवरिया में पुलिस का व्यापक मॉर्निंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और पुलिस-जन संवाद को मजबूत…

3 hours ago

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

14 hours ago