चिलचिलाती धूप में प्रचार का सहारा बनी राहुल शेवाले के नाम की टोपी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा 2024 का चुनाव हो रहा है।देश के कुछ भागों में शान्ति पूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ
है। लेकिन मुंबई में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण रैली और प्रचार में शामिल होने वाले पुरुषों और महिलाओं को बेहद ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बढ़ती गर्मी से बचने के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की ओर से टोपियों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं दक्षिण मध्य मुंबई से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे शिंदे गुट के उम्मीदवार राहुल शेवाले की टोपी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हालांकि अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा भी प्रचार के लिए टोपियों का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन राहुल शेवाले की टोपी विशेष रूप से चर्चा में है।खास बात यह है कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में विख्यात मुंबई की एक अलग पहचान है।उसी मुंबई में उम्मीदवारों की ओर से पर्चा दाखिल करने के बाद से प्रचार कार्य तेज कर दिया गया है। बता दें कि
दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा शिवसेना(शिंदे)राक़ापा(अजीत)आर.पी.आई.(आठवले)महायुति के उम्मीदवार राहुल शेवाले की ओर से धुंआधार प्रचार शुरू किया गया है । यहां के ट्राम्बे चिता कैंप के वार्ड क्रमांक (145)का दौरा किया।पदयात्रा के आरम्भ में ऐशल स्टूडियो के मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या से अधिक महायुति के नेता और कार्यकर्ता अपने हाथों में राहुल शेवाले का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष लेकर चिलचिलाती धुप में अपने चहेते उम्मीदवार राहुल शेवाले की राह बड़ी बेताबी से देख रहे थे।खैर थोड़ी देर बाद वो घड़ी आ भी गई और वो भी आ गये जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार था,उनके मोटर कार से उतरते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उन्हें अपने घेरे में ले लिया।येऊन येऊन येणार कोन,राहुल सिवाय आहेत कोन-शिवसेना और भारत माता की- जय-भाजपा।फिर तो आर.पी.आई.(आठवले)के कार्यकर्ता भला चुप कैसे रह सकते थे।डॉ बाबासाहेब आम्बेडकरांचा-विजय असो।थोड़ी ही देर बाद राहुल शेवाले का गला फूलों के हार से भर गया।उन्होंने सबसे पहले श्रीगावदेवी माता मंदिर में माता के चरणों में अपना सर रखकर उनसे(हेट्रिक)तिसरी बार दिल्ली की नये संसद भवन में जाने का आशीर्वाद मांगा।
बालाजी मंदिर,साईबाबा मंदिर,गणेश मंदिर,जैन मंडल,मुरुगन मंदिर,चेडेश्वर मंदिर,कोलीवाडा,पायली पाडा,दत्त मंदिर,मारवाड़ी चाल से बालाजी मंदिर पर चुनाव प्रचार पदयात्रा का समापन हुआ।प्रचार के दौरान राहुल शेवाले को जगह-जगह पुष्पमाला देकर स्थानिक लोगों ने उनका स्वागत किया।भारी संख्या में महिलाओं ने उनकी आरती कर उनकी नज़र उतारी।महायुति के उम्मीदवार राहुल शेवाले ने मतदाताओं से अपने दोनों हाथ जोड़कर अपनी चुनाव निशानी तीर-धनुष का बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाये जाने की अपील किया।
चुनाव प्रचार पदयात्रा में पूर्व विधायक तुकाराम काते भाजपा मुंबई महासचिव कुशल जैन,श्रीनिवास शुक्ला,जगदीश पराडकर,पंकज सुराना,दीप महेश्वरी,रमेश नायडु,वार्ड अध्यक्ष विजय काउंडर,राम स्वामी,शिवा स्वामी,मजीद इनामदार आरपीआई के सिद्धार्थ कसारे,संजय डोलसे,सुभाष सालवे,रवि गायकवाड,साहेबराव ससाने,महेन्द्र पाटिल,बालासाहेब बनसोडे,महादेव सालवे शिवसेना महिला शाखा प्रमुख परमिला कलस्तरी,मारी मुत्तु के साथ महायुति के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने राहुल शेवाले की चुनाव पदयात्रा में भाग लिया।महिला /पुरुष कार्यकर्ताओं ने राहुल शेवाले के नाम की टोपी लगाकर (एक पंथ दो काज)मुहावरा को चरितार्थ कर दिया।उम्मीदवार का प्रचार के साथ अपने आप को कड़कती धूप से बचा लिया।कुल मिलाकर इस चुनाव में राहुल शेवाले के नाम वाली टोपी की तो चल पड़ी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

7 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

7 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

7 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

7 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

7 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

7 hours ago