पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एक अभ्यर्थी पुलिस के हत्थे चढ़ा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के से नकल करने का मंसूबा रखने वाला एक अभ्यर्थी पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के हत्थे चढ़ा।
जनपद के थाना कोतवाली स्थित परीक्षा केंद्र की दूसरी पाली में हुई परीक्षा में गेट पर हुई चेकिंग के दौरान अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई है। अभ्यर्थी को थाना कोतवाली ले जाकर उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है वही पहले दिन की परीक्षा में कुल 3248 अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे। बाकी 3040 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
आरक्षी उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा को लेकर गंभीर प्रदेश सरकार और शासन की मंशा के अनुरूप कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की इसी सजगता के चलते शुक्रवार को परीक्षा के पहले दिन नकल की मंशा रखने वाले एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के गेट पर चेकिंग के दौरान धर दबोचा गया। मामला थाना कोतवाली स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज में दूसरी शिफ्ट में होने जा रही परीक्षा के दौरान का है। गेट पर हो रही चेकिंग के दौरान हरियाणा राज्य के रहने वाले अभ्यर्थी योगेश को पकड़ा गया। हैंड मेटल डिक्टेटर की मदद से उसके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई जिसमें एक में डायोड लगा था और दूसरी में सिम लगा था। पुलिस योगेश को थाना कोतवाली ले जाकर पूछ-ताछ करते हुए विधिक कार्यवाही कर रही है। साथ ही उसके साथ यदि कोई नकलची नेटवर्क काम कर रहा है तो उसको भी खंगाला जा रहा है। वहीं परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ,पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा दोनों पालियों की परीक्षा में सभी केंद्रों पर जाकर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लेते रहे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।पहले दिन की परीक्षा में कुल 6288 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था। इसमें से प्रथम पाली में कुल 3144 और द्वितीय पाली में कुल 3144 सम्मिलित होना था जिसमें से प्रथम पाली में कुल उपस्थिति 1598 और अनुपस्थित 1546 रहे वहीं दूसरी पाली में 1650 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि अनुपस्थित 1494 रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago