महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम कोदईला के समीप सड़क हादसा उस समय हो गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक ट्राला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा 01 जनवरी 2026 की देर रात का है। बाइक चालक अब्दुल कयूम पुत्र सैयद अली अपनी पत्नी सदरून निशा तथा इमामुद्दीन पुत्र मुर्तुजा, निवासी ग्राम तरकुलवा भटगावां, बागापार से रिश्तेदारी कर बाइक संख्या यूपी 78 डीटी 4762 से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोदईला के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्राला से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज भेजवाया गया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्राला और बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।…
Ai निर्मित यूपी चुनाव आयोग की पोस्ट पर बवाल! जातिगत टिप्पणी से घिरे CEO कार्यालय…
Ai निर्मित लखनऊ।राष्ट्र की परम्परा डेस्क उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 शिक्षक और स्नातक…
बिहार MLC चुनाव की मतगणना के बीच पटना में बवाल! कागजों से भरा बैग देख…
कुशीनगर/नोएडा ✍️ | राष्ट्र की परम्परा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित रॉयल होटल में यदुवंशी कल्याण…
नतीजों पर टिकी सबकी नजर पटना (राष्ट्र की परम्परा) | ✍️बिहार विधान परिषद की आठ…