जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए लखनऊ मे होने वाला है बड़ा आंदोलन:गौरव गोस्वामी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तरप्रदेश: लखनऊ मे हिंदू समाज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने आज रविवार को लखनऊ स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि देश में जनसंख्या कानून बने, इसके लिए हिंदू समाज पार्टी पिछले 5 सालो से काम कर रहा है और जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हो जाता तब तक हिंदू समाज पार्टी चूप नही बैठेगी। इस काम के लिए हिंदू समाज पार्टी पूरी रणनीति तैयार कर चुकी है और लखनऊ में आंदोलन की पूरी कार्यकारिणी भी बन चुकी है और एक बहुत बड़ा आंदोलन होने वाला है और उसी पर काम हो रहा है।

इस दौरान गौरव गोस्वामी ने कहा कि दुनिया में गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी, कुपोषण, इन सब में भारत अव्वल नंबर पर आता है इसलिए अब आवश्यक है कि इस जनसंख्या के विस्फोट पर लगाम लगाई जाए, एक जनसंख्या नियत्रंण कानून बने। अधिकतम दो बच्चों का कानून बने और वह जाति, धर्म, क्षेत्र भाषा से ऊपर उठते हुए सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो। हिंदू समाज पार्टी इस विषय पर लगातार काम कर रहा है।
जनसंख्या नियंत्रण कल्याण हेतू देश में जो भी दो बच्चों से अधिक बच्चे पैदा करता है और आबादी को बढ़ाता है तो वह देश का रक्षक नहीं है उन्होने सभी हिंदू भाई बहनो बडे बुजुर्ग से इस आंदोलन मे बढ़चढ़कर सहभागी होने की अपील की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

7 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

15 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago