जी.एम.एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मां के नौ रूपों की मनमोहक झांकी का हुआ आयोजन

नारी सम्मान का पर्व नवरात्रि, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा–मोहन द्विवेदी

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ख्यातिप्राप्त विद्यालय जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवरात्रि के सप्तम दिवस पर नवरात्रि और दशहरा पर्व को बहुत ही उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया, जिसमें नन्हें – मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी को सहज रूप में आकर्षित कर लिया। चार चॉद लगा दिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ।

तत्पश्चात् छठवीं कक्षा की अष्टमी एवं अंकिता ने भक्ति गीत तथा कक्षा चार से अक्षत तिवारी ने भारत के विभिन्न राज्यों में दशहरा और नवरात्रि को मनाने पर विस्तृत जानकारी दी। छात्र -छात्राओं के विविध मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रदर्शन ने सभी से खूब वाहवाही लूटी। इसी क्रम में परी, आस्था, अनिका, प्रज्ञा, कुंजल, अनन्या, गरिमा, शिवानी, वैष्णवी, आराध्या आदि के नृत्य की सभी ने बहुत ही सराहना की। कक्षा नर्सरी और एलकेजी से स्वर्णिमा,अविका, मुस्कान, प्रियांशी, आयुष रंजन, अर्पिता, जान्हवी, सृष्टि, नव्या, ऋद्धि, आरती तथा हैपी ने माँ महिषासुर मर्दन के रूप में नव दुर्गा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया जिस पर मां के जयकारे भी लगने लगे और सबने खूब तालियां बजाईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी छात्र – छात्राओं, अध्यापक अध्यापिकाओं तथा अभिभावकों को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएँ देते हुए दशहरा के मनाने के कारण पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है, अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर जाने का पर्व है, मां, बेटी और बहन की महत्व को जानने और उनको सुरक्षा देने देने के क्रम में नारी सम्मान का पर्व है।
कार्यक्रम के अंत में नव दुर्गा के प्रतिरूप नव कन्या की आरती एवं पूजन बड़े ही आस्था और विश्वास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिवांगी मिश्रा और श्वेता राज ने किया।
इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक- अध्यापिकाएं तथा छात्र और छात्राएं उपस्थिति थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

1 hour ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago