ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय बालक की मौके पर ही गई जान

भदोही (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भदोही जनपद के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेत की जुताई करने आए एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। जुताई के दौरान ट्रैक्टर के साथ खेल रहे बच्चों में से एक, पांच वर्षीय आयुष, रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदुआ गांव निवासी एक किसान के खेत में जुताई के लिए गौरव गुप्ता नामक चालक ट्रैक्टर लेकर पहुंचा था। इस दौरान गांव के कुछ बच्चे ट्रैक्टर के पास खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि गौरव ने बच्चों को शौक से ट्रैक्टर पर बैठा लिया था। खेत की जुताई शुरू होते ही अचानक ट्रैक्टर उछल पड़ा और उसी समय मासूम आयुष अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। वह सीधे रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक आयुष के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुर्गागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गांव में मातम का माहौल घटना के बाद हरदुआ गांव में गमगीन माहौल है। मासूम की असामयिक मृत्यु से गांववासी स्तब्ध हैं और चालक की लापरवाही को लेकर आक्रोशित भी। ग्रामीणों की मांग है कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।प्रशासन ने जताया शोक, कार्रवाई का आश्वासन इस दर्दनाक घटना पर स्थानीय प्रशासन ने भी गहरा शोक जताया है। थाना प्रभारी दुर्गागंज ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लापरवाही का मामला प्रतीत हो रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर संबंधित चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago