उतरौला से सिद्धार्थनगर सीमा तक बनेगी दस मीटर चौड़ी सड़क, शासन ने स्वीकृत किए 74.75 करोड़ रुपए

उतरौला ,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) उतरौला से सिद्वार्थ नगर की सीमा महुआ बाजार तक के सड़क को दस मीटर चौड़ा करने के लिए शासन ने पौने पच्चहतर करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। सड़क चौड़ी होने पर इस सड़क पर आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसकी जानकारी राजेश कुमार अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड पीडब्ल्यूडी बलरामपुर ने दी। उन्होंने बताया कि उतरौला तहसील मुख्यालय से सिद्वार्थ नगर सीमा तक 20-5 किमी सड़क की चौड़ाई सात मीटर होने से इस सड़क पर गुजरने वाले‌ वाहनो के बीच अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस समस्या को देखते देखते हुए विभाग ने राज्य मार्ग 26 को चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उतरौला से महुआ बाजार सिद्वार्थ नगर सीमा तक सड़क को दस मीटर चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसके निर्माण के लिए 74 करोड़ 75 लाख रुपए की धनराशि आकर दी है। इस सड़क के सात मीटर से दस मीटर चौड़ा होने पर बेहतर आवागमन की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। इस सड़क पर सिद्वार्थ नगर, बस्ती, सन्त कबीर नगर व गोरखपुर का सीधा सम्पर्क लखनऊ से हो जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस सड़क के चौड़ीकरण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेन्डर प्रक्रिया होने के डेढ़ वर्ष के अन्दर सड़क निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। क्षेत्र वासी राज कुमार, मोहम्मद अबरार, आदिल हुसेन,गीता देवी,शिव कुमार, श्याम बरन ने बताया कि उतरौला से महुआ बाजार तक के सड़क चौड़ी हो जाने पर वाहनों के आवागमन की लखनऊ जाने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

3 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

4 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

5 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

5 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

5 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

6 hours ago