
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब का जन्मदिन कांग्रेसियों ने मनाया
सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज पूरे देश व प्रदेश में भ्र्ष्टाचार चरम पर है, भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है।उक्त बातें कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के जन्मदिन के अवसर पर मलिन बस्ती में मिठाई खिलाकर व कार्यालय पर केक काटने के बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा।उन्होंने कहा कि आज युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में पूरे देश में युवाओं की लड़ाई लड़ रहा है। युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि आज भाजपा ने जो वादे देश के नौजवानों के साथ किया था उस पर खरा नहीं उतरी ,आज बेरोजगारी चरम पर है, नौजवान नौकरी के लिए सड़कों पर धूल फांक रहा है। महंगाई पर लगाम लगाने में यह सरकार विफल है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता नौजवान, बेरोजगार व छात्र हित की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रहा है। कांग्रेस ही भाजपा के कुशासन से जनता को निजात दिलाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता भागीरथी प्रसाद,रामविलास तिवारी,अशोक कुमार, संपूर्णानंद पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,गणेश मिश्र, सुरेंद्र यादव, राजकुमार पटवा,कार्तिकेय तिवारी, विराट यादव, धर्मवीर भारती,विकास मद्देशिया आदि ने सम्बोधित किया।
More Stories
आस्था और आधुनिकता का संगम
पथरदेवा में होगी सपा की मासिक बैठक आज
बाजार गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरों ने किया गायब