February 24, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

चितबड़ागांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चितबड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। चितबड़ागांव थाना पुलिस द्वारा धारा 2/3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगातार प्रयास किया जा रहा था। प्रयास के क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह मय हमराह उप निरीक्षक मयंक कुमार, हेड कां.ओमकार सिंह मौर्या, कां. सुनील यादव व महिला कां. सरिता पटेल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मिठ्ठू सिंह उर्फ श्याम सिंह पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ छोटू सिंह (निवासी वार्ड नं. 6 ब्राह्मीबाबानगर कस्बा व थाना चितबड़ागांव) को नरही मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त मिट्ठू सिंह उर्फ श्याम सिंह धारा- 2/3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम की विवेचना थाना नरही द्वारा सम्पादित किया जा रहा है। ऐसे में थाना नरही को अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।