
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सम्पूर्ण समाधान दिवस बरहज तहसील के गांधी सभागार में भाजपा नेता ने किये गए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए जिलाधिकारी से लगाई गुहार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर भाजपा नेता अभयानंद तिवारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर यह गुहार लगाई कि बरहज नगर में निर्माणाधीन मोहन सेतू के एप्रोच मार्ग में अधिग्रहित मेरी भूमि जिसका (गाटा संख्या 2327. गौरा बांगर जो नगरपालिका में है,उसका मुआवजा दिलाया जाय।
भाजपा नेता अभयानन्द तिवारी पुत्र विवेकानंद तिवारी ग्राम-गौरा, पोस्ट-गौरा जयनगर,जनपद- देवरिया का निवासी हैं|
अभ्यानन्द तिवारी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि हमारे पिता विवेकानंद तिवारी एवं परिवार के अन्य सदस्यों की काश्तकारी भूमि, गाटा संख्या- 2327.(डॉट) गौरा बांगर अंदर नगर पालिका,लोक निर्माण विभाग द्वारा मोहन सेतु के एप्रोच मार्ग बनाने के लिए वर्षों पहले अधिग्रहित की जा चुकी है, लेकिन आज तक उसका मुआवजा नहीं मिला है। इसकी शिकायत पूर्व के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से किया गया था किंतु , अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुईं, वही सम्बंधित विभाग द्वारा प्रार्थना पत्र को निस्तारित दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित होने में असमर्थ हैं।
भाजपा नेता ने जिलाधिकारी से अपने व परसिया देवार व विशुनपुर देवार के गरीब किसानों जिनकी अप्रोच मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
More Stories
पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता