Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघाटकोपर होर्डिंग की शिकायत मुंबई कलेक्टर और मनपा आयुक्त के समक्ष की

घाटकोपर होर्डिंग की शिकायत मुंबई कलेक्टर और मनपा आयुक्त के समक्ष की

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
घाटकोपर और मुंबई के अन्य जगह पर जिस प्रकार से अवैध होर्डिंग की वजह से लोगो की जान गयी है | इसे ध्यान मे रखकर युवा प्रदेशीय संघ के अध्यक्ष एड.पंकज मिश्रा एवं एड. आशीष राय (मुंबई हाई कोर्ट) द्वारा शिकायत मुंबई कलेक्टर और मनपा आयुक्त के समक्ष की गयी है | शिकायत मे बताया गया है की मुंबई शहर के सभी अनिधिकृत होर्डिंग और धोखादायक बैनर के ऊपर तत्काल करवाई की जाये | शिकायत मे मांग की गयी ही की होर्डिंग बैनर जहाँ लगाए जाते है ऐसे जगह आम जनता के द्वारा आने जाने के लिए उपयोग किये जाते है, अतः होर्डिंग्स को 20 से 30 फुट के अंतर के तहत लगाने की अनुमति दी जाये जिससे की जान माल की हानि भविष्य मे ना हो | शिकायत मे बताया गया है की बड़े होर्डिंग्स को निश्चित आकार के तहत सिमित रखा जाये | शिकायत मे यह भी बताया गया है, की नियमित तौर से होर्डिंग और बैनर की जगहों की जाँच की जाये और त्रुटि होने पर योग्य कार्यवाही की जाये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments