Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंचायत भवन पर लगा टूल्लू पम्प अज्ञात चोरों ने किया गायब

पंचायत भवन पर लगा टूल्लू पम्प अज्ञात चोरों ने किया गायब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनियां में पंचायत भवन पर लगा टूल्लू पम्प मोटर अज्ञात चोर लेकर चम्पत हो गये। इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने स्थानीय पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
विगत माह पूर्व निपनियां गांव के पंचायत भवन पर पानी की सप्लाई हेतु एक मोटर लगाया गया था। जिसे बीते गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया शुक्रवार को सुबह पंचायत भवन पर पहुंची पंचायत सहायक व कुछ ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि राजू पासवान को दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने चोरों का यह कारनामा देख दंग रह गए। इस मामले में प्रधान प्रतिनिधि राजू उर्फ लल्लू पासवान ने स्थानीय पुलिस को एक लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments