
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के युवाओं की शान विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले जनपद के युवा भाजपा नेता पुनीत गुप्ता को राष्ट्रीय भाजपा समर्थन मंच का बरेली मंडल अध्यक्ष बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी में कई वर्षों से कर रहे कार्यो को देखते हुए एवं उनकी पार्टी के प्रति लगन और निष्ठा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय भाजपा समर्थन मंच के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से योगी सनी नाथ व राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा के निर्देश एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री घनश्याम शर्मा की अनुशंसा पर तथा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व व सहमति से पुनीत गुप्ता को राष्ट्रीय भाजपा समर्थन मंच का (मंडल अध्यक्ष बरेली मंडल)के पद पर मनोनीत किया गया।शाहजहांपुर क्षेत्र की सभी जनता को आपसे यही उम्मीद है की आप जनता की सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करेंगे एवं संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सफल होंगे।
More Stories
चार सौ करोड़ की 2240 बीघा ग्रामसभा की भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त
मोबाइल चलाने के विवाद में युवक की हत्या
योग दिवस जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने निकाली पदयात्रा