February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

इजा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव ने परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश से की मुलाकात

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायण पाण्डेय उर्फ प्रेमी के नेतृत्व में लखनऊ के वरिष्ठ आईएएस एवं परिवहन आयुक्त चन्द्र भूषण सिंह से मुलाकात की। परिवहन आयुक्त से मुलाकात के दौरान, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तरफ से प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय एवं राष्ट्रीय संरक्षक प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने आयुक्त को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ‌‌ परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव का आभार व्यक्त करते हुए, उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आजमगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी जसवंत सिंह उपस्थित रहे।