Saturday, April 4, 2026
Homeमहाराष्ट्रघाटकोपर (प.) स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान को लगा छप्पन भोग

घाटकोपर (प.) स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान को लगा छप्पन भोग

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
घाटकोपर तिलक रोड़ स्थित भव्य दिव्य भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर में प्रभु को छप्पन प्रकार के अद्भुत स्वादिष्ट सुगंधित भोंग चढ़ाया गया है । जिसका वितरण मंगलवार को भक्तों में किया जायेगा।मंदिर के मठाधीश मुख्य पुजारी आचार्य 1008 महामंडेलश्वर धरणीधरआचार्य के सानिध्य में प्रत्येक वर्ष की तरह भगवान को छप्पन प्रकार का महाभोग लगाकर, उन्हें समर्पित किया जाता है। आचार्य ने बताया कि यह कहानी उस समय का है जब भगवान श्री कृष्ण ने वृंदावन में ईंन्द्र के प्रकोप से पूरा गोकुल धाम बरसात के प्रलय से डूब रहा था तभी भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियो की रक्षा के लिए, अपने कानी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण करके उसके नीचे सभी गायो ,ग्वालों और जीव की रक्षा सात दिन तक करते हुए इंद्र के अहंकार को तोड़ा था। आचार्य ने कहा कि उस सात दीन के गोवर्धन धारण करने से भगवान ने कुछ खाया नही था। आठवें दिन भगवान को यशोदा मैय्या ने उन्हें प्रति दिन की भांति जोड़कर एक ही दिन 56 प्रकार का भोंग आठ दिन के एवज मे खिलाया था, जिसके वजह से भगवान को आज तक इसी तरह से श्रावण ,के अधिकमास मस में श्री कृष्णा स्वरूप भगवान तिरुपति बालाजी को छप्पन प्रकार का महाभोग लगाया जाता है। आठ दिन तक भगवान के दर्शन ,सवालाख तुलसी से भगवान के विष्णुसहस्त्र नाम से अभिषेक भी आचार्य धरणीधरआचार्य के द्वारा 11 ब्राम्हणों के मंत्रोचारण से किया जाता है। भगवान का दर्शन करने पहुंचे स्थानिय भाजपा विधायक पराग शाह के साथ भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता व सोमैया कालेज के प्रोफेसर डाक्टर विनोद त्रिगुणायत ,भाजपा नेता दिलीप लीलानी व प्रजाराज्य स्वराज्य समाचार पत्र के संपादक पवन पाठक ने भी दर्शन का लाभ उठाया।वहा हजारो भक्त आठ दिन तक भगवान का दर्शन का लाभ व प्रसाद लेकर आनंद विभोर हो उठते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments