
बीच बचाव कर रही पुलिस से भी झड़प
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को उस समय भड़क उठा जब सुबह से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से वार्ता से इनकार करते हुए कुलपति अपने कक्ष बाहर नहीं निकले। जब पुलिस की सुरक्षा में कक्ष से बाहर निकलने लगे तो कार्यकर्ता आक्रामक हो गए। कार्यकर्ताओं ने कुलपति व कुलसचिव पर गमले चलाकर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कुलपति व प्राक्टर की जमकर पिटाई की गई है। कई दिनों से धरने पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा शुक्रवार दोपहर बाद फूट गया। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीटा है। घटना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा हो गया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ किया है। दरवाजा उखाड़कर फेंक दिया गया है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह से ही परिषद के कार्यकर्ता गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर बाद तक कुलपति का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तीन बजे तक कुलपति बाहर नहीं निकले। जिसके बाद कार्यकर्ता कुलपति कक्ष में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अपनी सुरक्षा में कुलपति को बाहर निकाल रही थी कि कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। कुलपति को पीटने के साथ ही बीच- बचाव कर रहे पुलिसकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं ने जमकर मारपीट की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गमले फेंककर कुलपति व कुलसचिव को मारा। कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव को बुरी तरह पीट दिया है। कुलपति कक्ष में तोड़फोड़ कर दरवाजे को उखाड़ दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर परिसर में अफरातफरी का माहौल है।
More Stories
बेचू साथ पोखरे के पास बने विवाह भवन से हजारों की चोरी
सपा की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने का दिया जोर
संपूर्ण समाधान दिवस: 121 शिकायतों में 9 का निस्तारण, 6 टीमें मौके पर भेजी गई