Friday, October 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसत्यम पांडेय बने युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर

सत्यम पांडेय बने युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) युवा कांग्रेस ने क्षेत्र के बभनौली निवासी सत्यम पांडेय को जनपद देवरिया का जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है।इनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार मिश्र सन्नी ने कहा कि सत्यम पांडेय ने संगठन के लिए अनवरत मेहनत किया है, उसी का प्रतिफल है कि प्रदेश नेतृत्व ने इनको इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि इसका लाभ आगामी चुनावों में मिलेगा। सत्यम पांडेय ने मीडिया के माध्यम से दल के विचारों व नीतियों को जन जन तक पहूंचाने का कार्य किया है। नवनियुक्त जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पाण्डेय ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन ईमानदारी से किया गया जाएगा। जनसमस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जायेगा। स्वागत करने वालों में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव धनन्जय पांडेय, हर्षित सिंह, धर्मबीर भारती, नवनीत पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्र, अभिनीत उपाध्याय,सन्नी पांडेय, मोहन प्रसाद,मनीष रजक, मोहित कुमार,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments