Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीमारी से मजदूर का कट कर गिरा दोनों पैर परिवार के लोग...

बीमारी से मजदूर का कट कर गिरा दोनों पैर परिवार के लोग हो हो गए बेसहारा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मजदूर का अज्ञात बीमारी से दोनों पैर सड क‌र कटा,अब बच्चे व परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच ने लगें।मामला पयागपुर क्षेत्र के ग्राम खंडपुरवा दाखिला सोहरियावा का है। जहां के रहने वाले विक्रम पुत्र राम पदारथ गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। अचानक जनवरी से बीमार हो गया इलाज का पैसा भी नहीं था, जिससे इलाज नहीं करा सका। धीरे-धीरे बीमारी ने उसे अपने गिरफ्त में ले लिया, और दोनों पैर सड़ कर गिर गया। जिससे पूरा परिवार अब मुसीबत में खड़ा है, न रहने का वतन है, न खाने की व्यवस्था, छोटी छोटी नाबालिक बच्चे व उसकी विवाहिता धर्मपत्नी अपना फर्ज अदा कर रहे है, परंतु घर में बच्चों का पेट पालने की व्यवस्था नहीं, ऐसी मुसीबत में कोई भी हाथ आगे नहीं बढ़ा रहा है, वहीं पिता की दशा देख बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है, देखना है कि, ऐसे समय पर इस असहाय के मददगार कौन हाथ आगे बढ़ाता है यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments