
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अपर उपजिलाधिकारी देवरिया अखिलेश यादव ने पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का स्थलीय निरीक्षण किया।अपर उपजिलाधिकारी ने न्यायालय अपर उपजिलाधिकारी, देवरिया में लंबित छोटेलाल बनाम विशुनदेव वाद के संबंध में ग्राम अरईपार पहुंचकर संबंधित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ राजस्व अभिलेखों के आधार पर प्रकरण की जांच की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाद के निस्तारण की प्रक्रिया नियमानुसार और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पुराने राजस्व वादों के निस्तारण को प्राथमिकता दी जा रही है।प्रशासन का उद्देश्य लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे संबंधित पक्षों को अनावश्यक रूप से लंबे समय तक न्यायिक प्रक्रिया का सामना न करना पड़े।